राज्य

भारतीय जनता पार्टी के जिला कोर कमिटी की बैठक जिला कार्यालय जमुई में जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- इस बैठक के प्रभारी एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता माननीय विजय कुमार सिन्हा एवं जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से जिला के सभी चारों विधानसभा सभा के बूथ सशक्तिकरण पर गहन विचार विमर्श किया गया। इसके लिए जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह को सभी प्रखंडों में प्रभारी बनाकर प्रदेश को समर्पित करना है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में पूर्व विधायक गणेश पासवान, मुंगेर जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्युटी विश्वास, पूर्व जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, राजकिशोर सिंह, प्रकाश कुमार भगत, लोक सभा संयोजक विनय कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, दुर्गा प्रसाद केसरी, परमानंद सिंह, गौरीशंकर सिंह, विभा सिंह, लोक सभा संयोजक शैलेन्द्र मिश्रा, गायत्री कुमारी, मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, संतोष कुमार सिंह, मुकेश सिंह, हिमांशु सिंह, मकेश्वर रजक, मिथिलेश सिंह, सुरज सिंह, शंभू यादव, शंभूराम चन्द्रवंशी, मनोरंजन पांडेय, गोपाल कृष्ण, कार्तिक वर्मा, विवेक कुमार, शैलेश कुमार, धनंजय चन्द्रवंशी, कंचन देवी, विपिन बेसरा आदि लोग उपस्थित हुए।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!