District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : तीन दिवसीय दक्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शहीद अशफाकउल्लाह खां स्टेडियम में हुआ भव्य समापन।

दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम अंतर्गत किशनगंज जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2022-23 में छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना दमखम।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, तीन दिवसीय ‘दक्ष’ वार्षिक खेल अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2022-23 का रविवार को शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम में भव्य समापन हुआ। दक्ष प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक खेलों का आयोजन किया गया था, जिसमें अंडर-14, 17, एवं 19 आयु वर्ग के अलग-अलग बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। गौरतलब हो कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में ‘दक्ष’ वार्षिक खेल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का समापन दिवस में क्रिकेट, ताइक्वांडो, तीरंदाजी और योगा विधा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतिम दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ बिहार गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, रंजीत कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है और शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाने के लिए खेल अनिवार्य है। मनोवैज्ञानिकों का मत है कि मनुष्य की खेलों में रुचि स्वाभाविक है। इसी कारण बच्चे खेलों में अधिक रुचि लेते है। अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छी समझ जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान हैं। इन दोनों की प्राप्ति के लिए जीवन में खिलाड़ी की भावना से खेल खेलना आवश्यक है। खेलने से शरीर को बल, माँस-पेशियों को उभार, भूख को तीव्रता आलस्यहीनता तथा मलादि का शुद्धता प्राप्त होती है। आज हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की चिंता है। वह चाहता है कि स्वस्थ रहकर जीवन बिताएं। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, योग संतुलित पोषक-आहार आदि तो महत्वपूर्ण घटक हैं ही इसके अलावा खेल बहुत महत्वपूर्ण है। प्राचीन समय से ही खेलों का जीवन जीने का आधार माना गया है, इससे हमारे शरीर का विकास तो होता ही है। साथ ही, यह हमारे जीवन को भी सफल बनाता है। भारत में सरकार खेल में ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित करती है, अर्जुन एवं द्रोणाचार्य जैसे पुरस्कार इसी श्रेणी में आते हैं, महिलाओं ने भी इस दिशा में नाम रोशन किया है। पी.टी.उषा, मैरीकॉम, साइना नेहवाल, एवं सानिया मिर्जा जैसी महिला खिलाड़ियों ने खेलों के विभिन्न वर्गों में सफलता अर्जित की है, जिनमें से पी.टी.ऊषा दौड़ में, मैरी कॉम मुक्केबाजी में, साइना नेहवाल बैडमिंटन में एवं सानिया मिर्जा ने टेनिस में सफलता हासिल कर देश का नाम गौरवान्वित किया है। खेलों को भारतीय संस्कृति एवं एकता का प्रतीक भी कहा जाता है। इस प्रकार खेल हमारे मार्ग की प्रगति को सुनिश्चित कर एक सफल जीवन बनाने में सहायक है। आजकल की व्यस्त दिनचर्या में खेल ही एकमात्र साधन है। जो मनोरंजन के साथ हमारे विकास में सहायक है खेल एक व्यायाम है, जिससे हमारे दिमागी स्तर का विकास होता है, ध्यान केंद्रित करने की शक्ति बढ़ती है। आज संसार के सभी देशों ने खेल के महत्व को समझ लिया है, इसलिए खेलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूलों, कॉलेजों में खेलों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। रंजीत कुमार ने केडीसीए और जिला ताइक्वांडो ऐसोसोसेशन को खेल आयोजन में सराहनीय योगदान के लिये धन्यवाद व्यक्त दिया। अंतिम दिन क्रिकेट में ग्राउंड में खिलाड़ियों के शानदार मैच देखनो को मिला। क्रिकेट में अच्छी बैटिंग देखनो को मिला, वहीं ताइक्वांडो में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कई ने गोल्ड मैडल हासिल किया। सभी विजेता और उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया।और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दिया।

दक्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिता का राष्ट्र गान के साथ हुआ समापन।

अंतिम दिन मैच समाप्त होने पर कार्यक्रम समाप्ति के घोषणा से पूर्व राष्ट्र गान बजाया गया। बच्चो में राज्य और देश के प्रति प्रेम भावना विकसित करने हेतु उन्हे प्रेरित किया गया। तीसरे और अंतिम दिन के कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे काफी प्रसन्न थे। उनको हाथो हाथ मेडल ट्रॉफी, प्रमाण पत्र मिल रहा था। कार्यक्रम केडीसीए के उपाध्यक्ष तारिक अनवर, राज कुमार डोगरा, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव शादिक अख्तर, शाहदान प्रवीण, पंकज कुमार, अनवारुल हक़, बीइओ, सचिव रेडक्रोस मिक़्क़ी साहा, शारीरिक शिक्षक अतहर हसन, जमील अख्तर, प्रकाश कुमार, सौरभ कुमार, तृप्ति चटर्जी, मामोनी खातून, स्नेहा जायसवाल, सोनम कुमारी, प्रिया हलदार, वंदन कुमार, फनी भूषण, शिव कुमार, रवि कुमार, राज कुमार, विजय कुमार, फिजिकल शिक्षक और सभी प्रखंड के प्रतिभागी शिक्षक अभिभावक दर्शक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button