District Adminstrationअपराधठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचार

ठाकुरगंज : भूमि सुधार सर्वेक्षण में चल रहा है अवैध उगाही का खेल..

किशनगंज-ठाकुरगंज/धर्मेन्द्र सिंह, फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली शिविर के भूमि सुधार सर्वेक्षण कर्मीयों पर अवैध वसूली का आरोप भू-स्वामियों ने लगाया है। जांच में पौआखाली शिविर पहुंचे ठाकुरगंज सीओ ओम प्रकाश भगत, बीडीओ सुमित कुमार, सीआई और ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम के सामने ही भू-स्वामियों ने शिविर के कर्मियों पर मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाया है और लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मौके पर मौजूद भू-सर्वेक्षण कर्मचारी रामाशीष रजक ने राजेश मिश्रा और शिविर प्रभारी कृष्णा कुमार पर मिलीभगत से अवैध उगाही करने का आरोप लगाया है। गौरतलब हो कि पूर्व के दिनों में भी रामाशीष के ऊपर ग्रामीणों ने भू-सर्वेक्षण के लिए जमा किए जाने वाले भूमि से संबंधित दस्तावेजों को लेकर भू-स्वामियों से अवैध रूप से रुपया वसूलने का आरोप लगाया था। शिविर में एक के बाद एक आरोप सामने आ रहे हैं। इस संबंध में ठाकुरगंज अंचल अधिकारी ओम प्रकाश भगत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है वहीं ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम ने कहा कि लगातार लोगों के शिकायत आ रही थी और आज जांच में अधिकारी आए हुए हैं उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हैं उनके ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button