ताजा खबर

पूरे राज्य में मनाई गई डॉक्टर अम्बेडकर की जयंती।..

कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को पूरे राज्य में भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय की लड़ाई में सबसे बड़े नेताओं में से एक डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिये तो राज्य सचिव मंडल सदस्य का. एम. जब्बार आलम खगड़िया में। जनशक्ति में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सचिव मंडल सदस्य विजय नारायण मिश्र, राज्य सचिव मंडल सदस्य मिथिलेश कुमार झा, राज्य परिषद सदस्य इंदु भूषण वर्मा, राकेश कुमार पांडेय, सूर्यनारायण महतो, सिद्धेश्वर, अनील कुमार सिंह, विकाश कुमार, सुनील कुमार मनोज कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उमाकांत प्रसाद आदि ने भाग लिया और डॉक्टर अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का जाति उन्मूलन के लिए अथक संघर्ष और समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय व समानता, शोषितों और वंचितों के उत्थान और धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश के निर्माण के लिए समर्पित रहा। बाबासाहेब की विरासत को न केवल याद किया जाना चाहिए, बल्कि अन्याय के खिलाफ हर लड़ाई को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। केंद्र की मौजूदा नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा बाबा साहेब के द्वारा लिखित संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं।

आरएसएस और भाजपा के द्वारा संविधान समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यक पर हमले बढ़े हैं। ऐसे दौर में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की महत्ता और बढ़ जाती है। डॉ. अंबेडकर को भारत को एक आधुनिक, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश बनाने के लिए सदैव याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थिति पार्टी नेताओं, कार्यकर्त्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अम्वेडकर द्वारा लिखित संविधान की रक्षा हेतु संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!