पूर्णिया में महज 06 घंटे के भीतर छेड़छाड़ एवं यौन शोषण करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
सागर कुमार विशेष संवाददाता
पूर्णिया में महज 06 घंटे के भीतर छेड़छाड़ एवं यौन शोषण करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक-13/14.02.23 को रुपौली थाना अंतर्गत लिखित आवेदन के आधार पर दो लड़की (आपस में चचेरी बहन) दोनों का उम्र लगभग 8-9 वर्ष को एक व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर बिस्किट खिलाने के बहाने मोटरसाइकिल पर ग्वालपाड़ा चौक लेकर के गया। उसके बाद ग्वालपाड़ा डोभा मुख्य सड़क से हटकर एक सुनसान जगह पर ले गया तथा उन लोगों के साथ गंदी गंदी हरकत एवं यौन शोषण करने लगा। जिस संदर्भ में रुपौली थाना कांड संख्या-43/23 दिनांक-14.02.23 दर्ज किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णिया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिनके सदस्य थानाध्यक्ष रुपौली एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे । गठित पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसन्धान के क्रम में महज 06 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



