ठाकुरगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत सरकार के डिजीटल पेमेंट उत्सव कैंपेन के अंतर्गत कार्यक्रम का किया आयोजित

किशनगंज, 24 मई (के.स.)। फरीद अहमद, बुधवार को भारत सरकार के “डिजिटल पेमेंट उत्सव” कैंपेन के तहत 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड के पाठामारी के मध्य विद्यालय पाठामारी में मधुकर अमिताभ, कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी के दिशा निर्देश पर बैंक ऑफ़ बडौदा, ठाकुरगंज के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में स.अ.सिकंदर, सहायक कमांडेंट के द्वारा रंजीत रॉय, सह प्रबंधक, बैक ऑफ़ बडौदा, ठाकुरगंज, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार, समस्त शिक्षक गण मध्य विद्यालय पाठामारी, उपस्थित सभी सम्मानीय ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों का हार्दिक अभिनंदन एवम स्वागत किया गया। तत्पश्चात डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सभी को जागरूक एवम डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपेन को सफल बनाने में हर संभव मदद करने का आग्रह किया। वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।रंजीत रॉय, सह प्रबंधक, बैक ऑफ़ बडौदा, ठाकुरगंज के द्वारा डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपेन को सफल बनाने के बारे में सभी को जागरूक किया गया, साथ ही डिजिटल पेमेंट के फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया और इसके साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी होने पर आगे क्या क्या करना है उसकी भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों एवं मध्य विद्यालय पाठामारी के बच्चों के द्वारा किए गए सभी सवालों का जवाब भी दिया गया। आजकल बहुत सारे तरीकों से लोगों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की जा रही है जिससे सभी को सावधान रहने की जरुरत है। आनंद कुमार, थानाध्यक्ष, पाठामारी के द्वारा भी इस प्रकार की आये दिन होने वाली घटनाओं का जिक्र किया गया, और सतर्क रहने की सलाह दी। सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की ओर से किसी भी मामले में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया गया। सभी शिक्षक गण, ग्रामीण एवं मध्य विद्यालय पाठामारी के छात्र एवं छात्रायें इस कार्यक्रम से काफी खुश हुए एवं जागरूक हुए, उन्होंने SSB एवम बैंक ऑफ़ बडौदा से आए हुए पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में, उप निरीक्षक (संचार) दिनकर कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक, अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक, दर्शन लाल, आरक्षी, मो.असलम. चुम्पी, अथिरा, सुचित्रा, डिंपी, मानसी सहित अन्य बलकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button