District Adminstrationठाकुरगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : पंचायत में योजनाओं की जांच करने पहुंचे ठाकुरगंज बीडीओ।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत में विकास कार्यों की जांच करने ठाकुरगंज बीडीओ सुमित कुमार पहुंचे। डुमरिया पंचायत पहुंचकर बीडीओ सुमित कुमार ने वार्डों में घूम घूम कर योजनाओं की जांच की और कई विद्यालयों में भी घूम कर विद्यालय की व्यवस्था की जांच की। इस दौरान बीडीओ सुमित कुमार ने डुमरिया हाट स्थित मदरसा का भी निरीक्षण किया और मदरसा की बेहतर व्यवस्था पाए जाने पर तारीफ भी की। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जमील अख्तर, पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि मुश्फिक आलम, रोजगार सेवक राजेश कुमार राम , प्रधानमंत्री आवास सहायक राजेश कुमार मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button