District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : आरसेटी कमेटी की बैठक में 1000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य पारित

किशनगंज, 27 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), किशनगंज की जिला स्तरीय आरसेटी कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरसेटी की ओर से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विशेष प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के 407 बीपीएल प्रशिक्षुओं की क्लेम राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।

वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के एनुअल एक्शन प्लान के तहत कुल 1000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में ग्रामीण युवाओं एवं जरूरतमंद लोगों को प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, वरीय उपसमाहर्ता (बैंकिंग), जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, डीपीएम जीविका, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं आरसेटी के निदेशक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button