तरारी (भोजपुर)-जाप ने कृषी मंत्री का पुतला फूका।।..

गुड्डू कुमार सिंह:-तरारी।किसानों का धान निर्धारित समर्थन मूल्य पर पैक्स के माध्यम से खरिदारी नहीं किये जाने को लेकर तरारी बाजार चौक पर जाप कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत का पूतला दहन किया गया।
पुतला दहन की अध्यक्षता जाप के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार तथा संचालन प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार उर्फ मिठू यादव ने किया। तरारी कृष्णा मार्केट से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला गया और बाजार चौक पर मंत्री का पुतला फूका गया। अपने संबोधन में जाप नेता रितेश ने कहा कि
सरकार द्वारा तय साधारण धान की कीमत 2040 रु प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान की कीमत 2060रु प्रति क्विंटल तय किया गया हैं । इसके बावजूद बेखौफ पैक्स अध्यक्षों द्वारा किसानों पर दबाव डाल 1600रुपए प्रति क्विंटल ही धान खरीदी जा रही है। किसानों का धान उचित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित नहीं कराई गई तो तरारी प्रखंड मुख्यालय में जोरदार आन्दोलन किया जायेगा। धान खरिदारी में फेल सरकार से मंडी सिस्टम और एमएसपी कानून लागू करने की मांग की जा रही है। सरकार किसानों का धान पैक्सों के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर खरिदारी कर उनके खाते में पैसा समय से भुगतान कराना सुनिश्चित करे ।
पुतला दहन में मुख्य रूप से आसिफ अली, सुमंत साह, मारुति कुमार, राजकुमार यादव, सुदर्शन यादव, मो अली पंकज यादव, सतीश कुमार, रूपेश पांडे मंटू कुमार, सुधीर कुमार सहित कई थे।