District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मेहनत से ही मिलती है सफलता, हर इंसान में आत्मा रूप में विद्यमान है परमात्मा : राज्यपाल

किशनगंज,08फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी में रविवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कुदरत ने इंसान को सोचने-समझने की शक्ति दी है और मेहनत करने वाले को ही जीवन में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा हर व्यक्ति में आत्मा की शक्ल में विद्यमान है, जरूरत है उसे पहचानने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की।राज्यपाल ने महिलाओं की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बेटियां फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।समारोह को संबोधित करते हुए पथ निर्माण एवं उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज की धरती पर राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र शिक्षा और आधारभूत संरचना के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकता में है। जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने घोषणा की कि आने वाले तीन महीनों में यदि बिहार की किसी सड़क पर गड्ढा पाया गया तो संबंधित अभियंता और संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत सीमांचल क्षेत्र में सबसे अधिक सड़कें बन रही हैं। उन्होंने मानवता की सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि बिहार के उन इलाकों में, जहां मुस्लिम आबादी अधिक है, शिक्षा के विकास की विशेष आवश्यकता है।इस अवसर पर किशनगंज विधायक कमरूल हुदा, तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना मतीउर रहमान, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अफसार आलम, इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मोहम्मद इस्तियाक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।समारोह की शुरुआत में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, अशोक चौधरी समेत अन्य अतिथियों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल के हाथों छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!