*उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में आये सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने थामा यूपी जद (यू.) का दामन, मा. मंत्री श्रवण कुमार ने दिलाई सदस्यता*

मुकेश कुमार/रविवार को जनता दल (यू.) के प्रदेश कार्यालय, पटना में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश जनता दल (यू.) के प्रभारी एवं बिहार सरकार के ग्रामीण विकास -सह- परिवहन विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने सभी नए साथियों को जद (यू.) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जद (यू.) परिवार में हार्दिक स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण के बाद सभी नये साथियों ने श्री नीतीश कुमार जी से एक अणे मार्ग में मुलाकात कर आभार प्रकट किया और शामिल हुए नेताओं ने एक सुर में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व और माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में जद (यू.) संगठन को सशक्त बनायेंगे।
श्री श्रवण कुमार ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के साथ विकास की यात्रा और मजबूत होगी।
इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधानपार्षद श्री रविंद्र प्रसाद सिंह, मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, उत्तर प्रदेश जद (यू.) के कोषाध्यक्ष श्री अमर सिंह कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रजनीश पटेल एवं प्रवक्ता श्री दिवाकर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
जद (यू.) की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से बाराबंकी से श्री अवध नरेश वर्मा एवं श्री संजय श्रीवास्तव, जौनपुर से श्री गुलाब चंद्र विश्वकर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रसोइयाँ महासंघ), कानपुर नगर से श्री समीर सिंह कुशवाहा (राष्ट्रीय सामाजिक स्वाभिमान महासंघ), सीतापुर से श्री मोनू दिक्षित, बाराबंकी से श्री अनिल रावत (पूर्व जिला अध्यक्ष, पासी समाज) तथा सीतापुर से श्री ओमप्रकाश वर्मा शामिल हैं।

