भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना ही हम सभी का उद्देश्य है – धर्मपाल सिंह

केवल सच/पलामू
मेदिनीनगर- आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक संगठनात्मक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने की तथा संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया ।बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माला व पुष्पांजलि देने के साथ-साथ दीप प्रज्वलन करके हुई ।तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम का गायन किया और भारत माता की जय के जोरदार जयकारे लगाए। विषय प्रवेश जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक के द्वारा कराया गया ।उन्होंने कहा कि हम सभी एक जिम्मेवार राजनीतिक दल के सदस्य हैं ,अतः हमें अपनी जिम्मेदारियों को सदैव ध्यान में रखना चाहिए और एक कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता की तरह सदैव पार्टी हित में कार्य करते रहना चाहिए। वही प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम सभी को और सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अलग दिखना ही चाहिए क्योंकि हम सभी के मन एवं आत्मा में भारत माता का चित्र सदैव रहता है। व भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए निरंतर हमें कार्य करते रहना चाहिए। हम सभी का व्यवहार अन्य राजनीतिक दलों से बिल्कुल अलग होता है और हमें इसका ख्याल सदैव रखना चाहिए। मौके पर झारखंड के प्रदेश महामंत्री सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी आदित्य साहू ,पांकि विधानसभा क्षेत्र के विधायक शशिभूषण मेहता ,डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, डिप्टी मेयर मंगल सिंह,राजधनी यादव, हरिहरगंज हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर कुशवाहा ,ईश्वर सागर चंद्रवंशी ,प्रफुल्ल सिंह, अजय तिवारी ,अविनाश वर्मा, दुर्गा जोहरी ,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय ,रामचंद्र यादव, अरविंद गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीटू गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पांडे , जिला मंत्री मंजू गुप्ता, रूपा सिंह, मीडिया सह प्रभारी नवेन्दु मिश्र कुछ मंडलों के मंडल अध्यक्ष कार्यालय प्रभारी राकेश तिवारी , मनीष भिवानियाँ व कार्यालय का देखरेख कर रहे राजेश जी भी मौके पर उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय ने किया व कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।