किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : अनुशासन के प्रति सजग पुलिस बल: पुलिस केन्द्र किशनगंज में जनरल परेड का आयोजन

किशनगंज,27 मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यक्षमता को बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस केन्द्र, किशनगंज में एक जनरल परेड का आयोजन पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर किया गया। इस परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने किया।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने अनुशासनबद्ध तरीके से परेड में भाग लिया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की पोशाक, हथियार, परेड कौशल और अनुशासन की गहन समीक्षा की गई। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने कर्मियों को अनुशासन, समयपालन एवं ड्यूटी के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

परेड के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की गई और सभी को अपने कार्य में उत्तम सेवा देने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!