जिलाधिकारी, पटना श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में आज पटना समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राजस्व, स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग कार्यालय की समीक्षा की गई।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जिला पदाधिकारी ने राजस्व कार्यालय की समीक्षा में म्युटेशन तथा परिमार्जन पर विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों का निष्पादन करने का निदेश दिया। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता को अच्छा प्रदर्शन करने का निदेश दिया ताकि आम गरीब लोगों में भूमि विवादों के मामलों को खत्म किया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन, पटना को निदेशित किया कि वे सभी प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला-स्तरीय अस्पतालों में मरीजों हेतु सुविधाओं को बेहतर करें, एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रखें, सभी प्रकार के मेडिकल उपकरण क्रियाशील अवस्था में रखें ताकि आम लोगों को ज्यादा-से-ज्यादा मेडिकल सुविधा मुफ्त में मुहैया कराया जा सके और निजी अस्पतालों के उपर निर्भरता कम किया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा दी जा रही योजनाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा निदेश दिया कि वे प्रखंड स्तर पर लंबित आवेदनों का निष्पादन यथा शीघ्र कराएँ। जिला पदाधिकारी ने बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित गृहों में शिक्षकों, चिकित्सकों तथा सुरक्षा कर्मी की उपलब्धता आवश्यकतानुसार करने का निदेश दिया। उन्होंने बाल संरक्षण इकाई द्वारा चल रही परवरिश योजना में ज्यादा-से-ज्यादा लाभुकों को आच्छादित करने के लिए पूरे जिले में सर्वे कराकर अनाथ बच्चे, एड्स रोग से पीढ़ित बच्चे अथवा एड्स पीढ़ित माता-पिता के बच्चे तथा कुष्ट रोग से पीढ़ित माता-पिता के बच्चों की संख्या ज्ञात करने का निदेश दिया। इसके लिए सभी सीडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस को मिशन मोड में कार्य करने का निदेश दिया।

