किशनगंज : एलआईसी द्वारा मुंबई में आयोजित आनंदा महोत्सव सम्मेलन में सम्मानित हुई संगीता

किशनगंज, 04 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के ठाकुरगंज निवासी श्रीमती संगीता कुमारी को मुंबई में एलआईसी के द्वारा आयोजित आनंदा महोत्सव सम्मेलन में गुरूवार को अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती द्वारा सम्मानित किया गया है। सहारा स्टार फाइव स्टार होटल में अयोजित कार्यक्रम में सम्मान सभा का आयोजन किया गया था। गौरतलब हो कि किशनगंज जिला से अभिकर्ता संगीता कुमारी 2670/53B चयनित हुए। जो कि पिछले वर्ष 2022-2023 के अगस्त माह में ही क्वालीफाई किया था। अभिकर्ता श्रीमती संगीता कुमारी ठाकुरगंज की धरती का नाम इंश्योरेंस सेक्टर में भारत के मुम्बई में अपने ठाकुरगंज का नाम ऊंचा किया है।
गौर करे संगीता कुमारी अमित राज यादव की धर्मपत्नी है जिन्होंने वर्ष 2009 में भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा सम्मानित हुए हैं। किशनगंज शाखा प्रबंधक मनीष चंद्र झा ने शुभकामनाएं दी हैं साथ ही कहा कि आज हमारे किशनगंज शाखा में पेपरलेस आनंदा से पॉलिसी करने में संगीता कुमारी लगातार दो वर्षों से किशनगंज में पहले स्थान पर बने हुए हैं। विकास अधिकारी अमित कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि यह हमारे शाखा और ठाकुरगंज के लिए गौरव की बात है। अभिकर्ता संगीता कुमारी ने बताया कि इस सम्मान की उपलब्धि का श्रेय अपने पति अमित राज यादव को दिया और मैं बेहद खुश हूं।