बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सहरसा की बेटी सुषमा दूरदर्शन पर करेंगी कथक की प्रस्तुति, राज्य स्तरीय मंच पर प्रस्तुति का अवसर

सहरसा, 15 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, जिले के कहरा प्रखंड के पड़री गांव की बेटी सुषमा कुमारी का कथक पटना के प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र पटना में होगा।सुषमा सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह कॉलेज सहरसा की छात्रा है एवं स्वरांजलि में कथक की शिक्षा ग्रहण कर रही है। सुषमा को मिला बी ग्रेड व राज्य स्तरीय मंच पर प्रस्तुति का मौका। दूरदर्शन केंद्र पटना द्वारा ये प्रमाण पत्र 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

स्वरांजलि सहरसा की कलाकार कथक के साथ गायन और तबला की शिक्षा प्रो गौतम सिंह एवं प्रो भारती सिंह के मार्ग दर्शन में लें रही है।राष्ट्रीय मंच पर कोलकाता की सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी सुषमा ने अपनी प्रस्तुति दी है।

फकीर मोहन यूनिवर्सिटी, उड़ीसा शुक्रगुलजार एवं शनिवाहार कार्यक्रम जो कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। साथ ही साथ सहरसा जिला का प्रतिनिधित्व कई बार राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में देकर पुरस्कार प्राप्त किया है और सहरसा जिला का मान बढ़ाया है।

बताते चलें की सुषमा मोहन कुमार खां व वंदना देवी की पुत्री हैं। सुषमा के गुरू प्रो. गौतम सिंह एवं भारती सिंह ने भी बच्ची क़ो शुभकामना दी है। साथ ही गांव के कई बुजुर्गो और गण्यमान व्यक्तियों नें बच्ची को आशीर्वाद दिया और ऊंचाई पऱ जाने की कामना की। सुषमा ने कई राष्ट्रीय मंच एवं अनेक सांस्कृतिक महोत्सव में श्रोताओं को अपने गायन और कथक से मंत्र मुग्ध किया है। सुषमा के इस प्रस्तुति पऱ इनके गांव पड़री सहित पुरे सहरसा में हर्ष व्याप्त है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button