District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसआईटी की बैठक में लंबित व महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा

त्वरित निष्पादन का एसपी ने दिया निर्देश

किशनगंज, 04 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के विभिन्न थानों में लंबित एवं महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) की बैठक की। बैठक में लंबित और महत्वपूर्ण कांडों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली गई।समीक्षा के दौरान एसपी ने संबंधित मामलों में अब तक हुई कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन और अनुसंधान की वर्तमान स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने लंबित कांडों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि गंभीर एवं महत्वपूर्ण मामलों के अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपलब्ध साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं नियमानुसार संकलन करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने अनुसंधान में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

एसपी ने अधिकारियों को ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित करने का निर्देश दिया, जिनके लंबित रहने से पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने में देरी हो सकती है। साथ ही कांडों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुसंधान पूरा करने को कहा।

बैठक में एसआईटी के कार्यों और विभिन्न लंबित मामलों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। एसपी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए महत्वपूर्ण कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर आरबी रॉय, किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, डीआईयू प्रभारी मोहम्मद मुश्ताक, अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button