अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य नेवालाल चौक से गिरफ्तार 2 बाइक बरामद

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का यह सदस्य रेकी कर घर के बाहर या बाजार में लगें बाइक चोरी कर कर फरार हो जाता था।

पूर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।मोटरसाइकिल चोर गिरोह का यह सदस्य रेकी कर घर के बाहर या बाजार में लगें बाइक चोरी कर कर फरार हो जाता था।पुलिस ने इसके पास से चोरी का दो बाइक भी बरामद किया है।बताया जाता है कि नेवालाल चौक बाईपास पॉवर ग्रिड के समीप पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाई हुई थी।तभी बिना नंबर प्लेट का एक बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ा और कागजात की मांग करने पर युवक के पास किसी प्रकार का कागजात नहीं था।शक के आधार पर पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो बाइक चोरी का निकला।युवक के निशानदेही पर पुलिस ने नेवालाल चौक स्थित वसंत बिहार में पुरुषोत्तम सिंह के घर पर छापेमारी की जहां से चोरी का एक और बाइक बरामद हुआ, जिसका उपयोग बाइक चोरी गैंग के दूसरा सदस्य पुरुषोत्तम सिंह का लड़का नंदू कुमार किया करता था।दोनों चोर ने अब तक कितनी बाइक कहाँ कहाँ से चोरी की है और कहाँ बेचा करते थे, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button