ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर ब्रम्हा कुमारी संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

किशनगंज,08अगस्त(के.स.)। फरीद अहमद, स्वर्ण जीत शर्मा, कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के दिशानिर्देशन पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय ठाकुरगंज द्वारा ब्रम्हा कुमारी संस्था के प्रभारी ब्रम्हा कुमारी शारदा एवं उनके सदस्यों द्वारा रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्ण जीत शर्मा, कमांडेंट 19 वी वाहिनी सशत्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा ब्रम्हा कुमारी संस्था के प्रभारी ब्रम्हा कुमारी शारदा एवं उनके सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होने बताया की वो यहाँ आकर सभी जवानो को उनकी बहन पास न होने का एहसास दिलाया।
तत्पशात ब्रम्हा कुमरी शारदा जी ने स्वर्ण जीत शर्मा, कमांडेंट 19 वी वाहिनी के कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु और सफलता के लिए प्राथना किया।इसके उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानो की कलाई पर राखी बांधा। उनके द्वारा सभी जवान भाइयों को मिठाइयाँ दी गयी।इस शुभ अवसर पर स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज, राजीव शर्मा, उप कमान्डेंट, विकास कुमार पाण्डेय, उप कमान्डेंट, निरीक्षक प्रशासन हरदेव, एवं वाहिनी के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!