ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

प्रधानमंत्री ने गरीबी को जिया है, इसीलिए वे गरीबों का दर्द समझते हैं – आदित्य साहू

भारतीय जनता पार्टी पलामू की जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह प्रमंडलीय प्रभारी सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी विनय जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय नन्द पाठक ने की एवं संचालन जिला महामंत्री श्याम बाबू ने किया।
मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि देश आजाद होने के बाद पहली बार देश में 9 वर्षों से गैर कांग्रेसी सरकार है।जिसकी सराहना देश मे ही नही बल्कि विदेशों में होती है। 30 मई को नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे हो रहें हैं।जिसके उपलक्ष्य में पार्टी के सभी स्तर के नेता एवं सभी जनप्रतिनिधि घर घर जाकर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे एवं मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों के बारे में लोगों को बताएंगे। ये कार्यक्रम आगामी 30 मई से 30 जून तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबी को जिया है।इसीलिए वे गरीबों का दर्द समझते हैं। इन 9 वर्षों में गरीबों का उत्थान ही उनका मूल लक्ष्य रहा है।और इसमें वे काफी हद तक सफल भी रहे।इसीलिए आज देश का गरीब तबका मोदी जी के साथ है।और उन्हें सिर्फ मोदी जी से ही उम्मीदें हैं। मोदी जी गरीबी उन्मूलन के लिए कृतसंकल्पित हैं।
जिलाध्यक्ष विजय नन्द पाठक ने कहा कि भाजपा पलामू के कार्यकर्ता एवं नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कमर कस ली है।सभी कार्यक्रमों को ससमय और सही तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा।
मौके पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ,डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया,पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी , पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ,प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,वरिष्ठ नेता श्यामनारायण दुबे, परशुराम ओझा, पूर्व सांसद मनोज कुमार, कामेश्वर कुशवाहा, कर्नल संजय सिंह , विनोद सिंह, चतरा जिला प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पांडे,विभाकर पांडेय,अविनाश वर्मा,प्रभात भुइयां,विजय ओझा, दुर्गा जोहरी, किसलय तिवारी, अमित सिंह, अजय तिवारी,शिवकुमार मिश्रा,अरविंद गुप्ता,अरविंद सिंह,सुनील पासवान, रामचंद्र यादव,धर्मेंद्र उपाध्याय,ज्योति पांडे,जितेंद्र तिवारी, रूपा सिंह,लवली गुप्ता,सीटू गुप्ता, धीरेंद्र दुबे, मंजू गुप्ता, मीडिया प्रभारी संटू सिंह एवं नवेंदु मिश्र, अजय सिंह, नरेंद्र सिंह, शंकर गुप्ता, मनीष भीवानियां, मनोज विश्वकर्मा, ,मनदीप प्रजापति,सोशल मीडिया संयोजक सोमेश सिंह, राकेश दुबे, संदीप दास एवं जिले के सभी कार्यसमिति सदस्यगण एवं मंडल अध्यक्षगण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन व सभा समाप्ति की घोषणा जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया

Related Articles

Back to top button