District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ठाकुरगंज में 22 मई को जॉब कैम्प का होगा आयोजन

किशनगंज, 18 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, फेसिलिटेटर व टीचर पद की नियुक्ति के लिए जिला नियोजनालय, श्रम संसाधन विभाग, किशनगंज के तत्वाधान में फ्रीडम एम्पलॉयबिलिटी एकेडमी के द्वारा 22 मई को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर में किया जाएगा। जिसमें फैसिलिटेटर व टीचर के 10 पद के नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया की जाएगी। उक्त बातों की जानकारी गुरुवार को देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि वैसे बेरोजगार युवक- युवतियां जिनका शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम ग्रेजुएशन (किसी भी विषय में) हो और आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो वे अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 10:30 बजे पूर्वाह्न से ठाकुरगंज, प्रखंड कार्यालय परिसर में आकर कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग हेतु करीब डेढ़ महीने के लिए लखनऊ जाना होगा। ट्रेनिंग के दौरान रहना, खाना एवं आने-जाने का स्लीपर क्लासटिकट संस्था द्वारा प्रदान किया जाएगा। संस्था द्वारा ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन की दर से रु 250 का भुगतान साप्ताहिक किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button