किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जेडीयू के प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव 16 नवंबर को, तैयारी हुई पूरी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जनता दल यूनाइटेड के सांगठनिक चुनाव 2022 का प्रखण्ड स्तरीय चुनाव 16 नवंबर को सभी प्रखण्ड मुख्यालय पर होना तय है। चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला प्रवक्ता सत्य प्रकाश ने मंगलवार को बताया कि प्रत्येक प्रखण्ड के निर्वाचन पदाधिकारी को चुनाव सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रखण्ड में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए यदि आवश्यकता पड़ी तो जिला प्रशासन से भी मदद ली जाएगी। परंतु उन्होंने यह विश्वास जताया कि जदयू के कार्यकर्ता ईमानदार और शालीन है और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करेंगे। सांगठनिक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button