ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : महावीर मार्ग स्तिथ राष्ट्रीय खेल दिवस शतरंज में प्रत्यूषशी, सभ्य, धानी, वेदांश रौनक, इशिका व साध्वी बने विजेता।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को पूरे देश में मनाया जा रहा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर जिला शतरंज संघ द्वारा स्थानीय महावीर मार्ग स्थित एक शतरंज प्रशिक्षण केंद्र द इंस्टीट्यूट ऑफ चेस में भी इसके प्रशिक्षुओं के बीच एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं संयुक्त सचिव सह इस केंद्र के संचालक कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि अपने-अपने विभागों में प्रत्यूषशी जैन, सभ्य अग्रवाल, धानी अग्रवाल, वेदांश साहा, रौनक साहा, इशिका अग्रवाल एवं साध्वी साहा विजेता बने। श्लोक कुमार सभ्य कुमार रुपिका जैन पीहू रीवा अग्रवाल अनाया अग्रवाल एवं आरव अग्रवाल दूसरे स्थानों पर रहे। जागरण महेश्वरी सार्थक कुमार देवांशी बिहानी एवं अयान अग्रवाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ जबकि रचित बिहानी एवं समर्थ अग्रवाल को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। इन सारे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया व्यवस्था संभालने में संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रोहन कुमार, अमन कुमार गुप्ता, रूद्र तिवारी एवं अन्य ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button