अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : चोरी के आरोप में गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही रही पुलिस

पुलिस को आशंका है की पकड़ा गया आरोपी अजमल कांवरिया के वेश मे चोरी की घटना को तो अंजाम नहीं देता था, पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार किया था तब वह कांवरिया के वेश में था व सुल्तानगंज से लौट रहा था

किशनगंज, 27 जुलाई (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पकड़े आरोपियों में जुनैद मुख्य आरोपी है। यह हाल ही में जेल से छुटा था। जेल से छूटने के बाद दोबारा अपराध की योजना बनायी थी। पुलिस अररिया, कटिहार व पूर्णिया पुलिस से भी सम्पर्क साध कर इनके आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। पकड़ा गया आरोपी मो० अजमल का भी पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है की पकड़ा गया आरोपी अजमल कांवरिया के वेश मे चोरी की घटना को तो अंजाम नहीं देता था। पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार किया था तब वह कांवरिया के वेश में था व सुल्तानगंज से लौट रहा था। इसके लिए किशनगंज पुलिस सुल्तानगंज पुलिस से भी सम्पर्क साध रही है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है की पूर्व कहां कहां घटना को अंजाम दिया था। यहां गौर करे कि एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु के द्वारा गठित एसआईटी ने मंगलवार को 2 लाख 90 हजार रुपये चोरी के आभूषण के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button