किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर संघ ने किया धरना प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ताओं का समर्थन करने पहुंचे जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सह जीप सदस्य नाशिक नादिर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को सुचारू रूप से चलाने में आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर की भूमिका अहम है

  • इनकी मांगे जायज है, सरकार को इनकी मांगे माननी चाहिए: नाशिक नादिर

किशनगंज, 27 जुलाई (हि.स.)। धर्मेंद्र सिंह, नौ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आशा एवं फैसिलिटेटर संघ ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। धरना प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में आयी आशा कार्यकर्ता व फेसिलिटेटर शामिल हुई। आशा कार्यकर्ताओं का समर्थन करने पहुंचे जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सह जीप सदस्य नाशिक नादिर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को सुचारू रूप से चलाने में आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर की भूमिका अहम है। इन्होंने कोरोना काल मे भी सराहनीय भूमिका निभाई थी। इनकी मांगे जायज है। सरकार को इनकी मांगे माननी चाहिए। वही धरना प्रदर्शन में पहुंचे प्रमंडलीय संघ के प्रभारी ताज, संघ के प्रमंडलीय पदाधिकारी नीलम झा व किरण झा ने भी आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटरों को संबोधित किया। इनकी मुख्य मांगो में आशा कार्यकर्ताओं व आशा फैसिलिटेटर को राज्यनिधि से देय 100 रुपये मासिक संबंधी सरकारी संकल्प में अंकित पारितोषिक शब्द बदलकर नियत मासिक मानदेय अंकित किया जाए। 1000 से बढ़ाकर 10 हजार किया जाए, बकाया राशि का भुगतान किया जाए, कोरोना काल मे ड्यूटी को लेकर 10 हजार रुपये कोरोना भत्ता भुगतान किया जाए आदि मांगे शामिल है। 20 दिन की जगह पूरे माह का भ्रमण भत्ता दैनिक 500 रुपये की दर से भुगतान किया जाए आदि मांगे शामिल हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button