ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में प्रखंडों में उतरे कांग्रेसजन*

नरेन्द्र मोदी की नीतियों ने केवल पूंजीपतियों का भला किया: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

कांग्रेस के बगैर देश का भला नहीं हो सकता: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत दानापुर प्रखंड के मुबारकपुर रघुरामपुर पंचायत में लोदीपुर गांव से आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में यात्रा शुरू की गई जिसका समापन सभा चांदमारी गांव में हुआ। करीब 3 किलोमीटर की पदयात्रा की गई, जिसमें घर-घर जाकर राहुल गांधी के पत्र को सौंपा गया। कांग्रेस पार्टी ने देशहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो चार्ज शीट तैयार की है उसको आम जनता से अवगत कराया गया साथ ही घरों पर कांग्रेस के झंडे लहराए गए। इस कार्यक्रम का आमजनों ने जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यक्रम प्रभारी पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा जी ने स्वयं सभी घरों में मिलते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से अवगत कराया एवं तत्कालीन समस्याओं से रूबरू हुए

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी ने जो पदयात्रा की है वह भारत की एकता और अखंडता के लिए की है, देश में जो वैमनस्यता के बीज बोए गए हैं उसके खिलाफ राहुल गांधी जी सदैव तत्पर हैं यह संदेश घर घर तक पहुंचा रहे हैं।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने सभी घरों में जाकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करने की वकालत की, उन्होंने स्थानीय भाषा में सभी लोगों को बताया कि देश में महंगाई और बेरोजगारी भीषण दौर से गुजर रहा है, इसके खिलाफ़ सभी लोगों को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा जी ने कहां की देश की आम आम आम 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है इसके लिए हम घर-घर जाएंगे।

एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं वहीं राहुल गांधी जी एवं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पैदल चलकर देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा ने पंचायत के आम लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने बढ़-चढ़कर राहुल गांधी जी के विचारों का समर्थन किया एवं हमारे नेताओं को मनोबल प्रदान किया।

कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक भोजन किया गया, गांव के लोग एवं कांग्रेस के नेता संयुक्त रूप से बैठकर भोजन किए व गांव में आम चौपाल बैठाई गई।

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ,कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा,एआईसीसी सचिव एवं विधायक शकील अहमद खान, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ,ब्रजेश पांडे, पूर्व विधायक पूनम पासवान, विनय वर्मा, तारानंद सदा, अजय चौधरी , राजेश कुमार सिन्हा , युवा कांग्रेस प्रभारी राजेश कुमार उर्फ सन्नी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गरीबदास, पूर्व अध्यक्ष गुंजन पटेल, महानगर अध्यक्ष शशि रंजन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, आलोक हर्ष, सिद्धार्थ छत्रिय, प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार उर्फ पप्पू राय, कार्यक्रम संयोजक सुशील कुमार, जन्मेजय कुमार एवं धीरेंद्र कुमार, नवादा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह, मृणाल अनामय अश्विनी कुमार, दुर्गा प्रसाद,कांग्रेस नेता पप्पू सिंह,चन्दन सिंह,उदय पटेल, सत्येंद्र पासवान, संतोष पांडे,रीता सिंह, सुधा मिश्रा, पूनम यादव, सरपंच राजनन्दन राय,ज्ञानती देवी, अशोक यादव आदी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!