प्रमुख खबरें

*PK ने किशनगंज में मुस्लिमों के सम्मेलन को किया संबोधित, बोले – RJD और महागठबंधन के लोगों ने मुस्लिम बच्चों के लिए पढ़ाई, रोजगार की व्यवस्था क्यों नहीं की, सिर्फ BJP का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया*

श्रुति मिश्रा/PK ने इजलास में बताया BJP को हराने का रास्ता, बोले – देश की आधी हिन्दू आबादी भाजपा के खिलाफ, इनके /साथ मुस्लिम समाज को जोड़कर भाजपा को शिकस्त देंगे

*किशनगंज।* जन सुराज पार्टी ने किशनगंज के मदरसा अंजुमन इस्लामिया मैदान में ‘बिहार बदलाव इजलास’ का आयोजन किया। इजलास को संबोधित करने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए राजद और महागठबंधन पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन के लोगों को अगर मुसलमानों की इतनी चिंता है तो बतायें कि पिछले 30 साल से क्यों नहीं मुस्लिम बच्चों के लिए पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था की? किशनगंज में कितने स्कूल, यूनिवर्सिटी बनवा दिए? इन्होंने सिर्फ भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया।

वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जदयू को 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। मैंने पहले बंगाल में भाजपा के बारे में भी कहा था कि उन्हें 100 सीटें नहीं आयेंगी और अब जदयू के बारे में भी कह रहा हूं।

*PK बोले- हिन्दुओं की आधी आबादी भाजपा का समर्थन नहीं करती, उनके साथ मुस्लिम समाज को जोड़कर भाजपा को शिकस्त देंगे*

इससे पहले इजलास को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी यात्रा से आज करीब सवा करोड़ लोग जुड़े हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम हैं। मुस्लिम समाज ने जन सुराज को जोड़ने में बड़ी भूमिका अदा की है, इसके लिए आपका शुक्रिया करते हैं। मुसलमान समाज के लोग आज तक लालटेन का तेल बनकर जलते रहे हैं। लेकिन अब लालटेन की रौशनी बुझने वाली है।

उन्होंने कहा कि आपके वोट की बड़ी क़ीमत है। इसलिए भीड़ का हिस्सा मत बनिए। हमलोग हैं, आपके लिए लड़ेंगे। आप अल्लाह को छोड़कर किसी से मत डरिए। आपने इतना सबकुछ देख लिया, भाजपा, मोदी-योगी का शासन, यूसीसी-एनआरसी देख लिया। अब क्या डरना है?

प्रशांत किशोर ने सम्मेलन में कहा कि भाजपा को सिर्फ 40% हिन्दू समाज का वोट मिला है। हिंदुओं की आधी आबादी ऐसी है, जो गांधी, बाबासाहब, लोहिया, समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा को मानती है। यह लोग कभी भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। गांधी को, लोहिया को या समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा मानने वाले लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है, भाजपाइयों ने नहीं लड़ी। अगर ऐसे हिन्दुओं के साथ 20% मुस्लिम भी आ गए तो जो समीकरण बनेगा, वह भाजपा को हरा देगा। जन सुराज की कोशिश है कि उन हिन्दुओं के साथ मुस्लिम समाज को जोड़कर भाजपा को शिकस्त दी जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!