अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बेडमिसाइल से लदे 6 ओवरलोड डंपर को परिचालन करते हुए डाक बंगला चौक पर पौआखाली पुलिस ने पकड़कर किया जप्त..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पौआखाली भारी वाहनों में ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला स्तर पर अभियान चलाया गया।इस अभियान के अंतर्गत सोमवार अहले सुबह पौआखाली थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे 327ई डाकबंगला चौक पर किशनगंज एसडीओ शाहनवाज अख्तर नियाजी एवं एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में की गई कार्रवाई में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा 6 ओवरलोड डंपर एवं एक ट्रैक्टर जब्त किए गए।मामले की सूचना पर डीटीओ रविंद्र नाथ गुप्ता भी वहां पहुंचे।जब्त वाहनों को पौआखाली थाना परिसर में लगाया गया है।थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने सोमवार को इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि किशनगंज एसडीओ एवं एसडीपीओ के संयुक्त नेतृत्व में अहले सुबह ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ने का अभियान शुरू हुआ, कुछ ही देर में बेडमिसाइल लदे 6 ओवरलोड डंपर को परिचालन करते हुए डाक बंगला चौक पर पकड़कर जप्त किया गया।जप्त वाहनों में एक 14 चक्का ओवरलोड डंपर भी है।सभी भारी वाहनों के डाले में अल्टरेशन के रूप में डाले को डेढ़ से 2 फीट ऊंचा किया गया है।वरीय पदाधिकारियों द्वारा मामले की सूचना जिला परिवहन पदाधिकारी को देकर अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।परिवहन एवं खनन को मिलाकर अनुमानत: सभी वाहनों से करीब छ: लाख की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की जाएगी।

 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button