अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जनता को अपने हाल पर सड़क पर छोड़ कर मुख्यमंत्री जी खुद घर में कैद हैं:-नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, मुख्यमंत्री का अपने घर में बंद हुए आज से नौ दिन के बाद पुरे सौ दिन हो जायेंगे, यदि तब भी वे बाहर नहीं निकले तो राजद कार्यकर्ता गाँव गाँव में ढोल पिटेगी।मुख्यमंत्री जी अपने जिम्मेवारियों के निर्वहन में पुरे तौर पर फेल साबित हुये हैं।उनका ध्यान केवल चुनाव पर है।क्या लाशों की ढेर पर चुनाव करवायेंगे ? तीस लाख लोग दूसरे राज्यों से वापस आये हैं, क्या उन सबों की जाँच हो गयी ? मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए।जिन लोगों में लक्षण देखे गये, उनकी भी जाँच नहीं करवाई गई।कोरोना की अब जाँच हो भी रही है या नहीं इस पर संदेह हीं है।जनता को अपने हाल पर सड़क पर छोड़ कर मुख्यमंत्री जी खुद घर में कैद हैं।मुख्यमंत्री जी को अपने आलिशान कोठी मे बैठकर देखने से तो सबकुछ गुलजार हीं दिखाई देगा।उनके निवास से पीएमसीएच और एनएमसीएच ज्यादा दूर नहीं है वहाँ जाकर उन्हें वहाँ के हाल को खुद देखना चाहिए।दूसरे प्रदेशों से आने वालों को यहीं पर रोजगार देने की घोषणा की गई थी।वापस आये तीस लाख लोगों में रोजगार देने के लिए अबतक कितने लोगों की मैपिंग की गई है ?

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button