राज्य

*फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के बीच ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने किया कम्बल वितरण*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,  ::पटना में फुटपाथ पर रहने वाले असहाय एवं गरीब लोगों के बीच ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने सोमवार को कम्बल का वितरण किया। उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि असहाय एवं गरीब लोगों के बीच 150 कम्बल का वितरण किया गया है। कम्बल वितरण करने वालों में ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के संस्थापिका महासचिव पुजा सिन्हा, संस्था के राष्ट्रीय चिकित्सा पदाधिकारी शल्य चिकित्सक डॉ अंजली सिन्हा, संस्था के राष्ट्रीय निगरानी विभाग सरिता देवी, सक्रिय सदस्य पिंकी कुमारी, प्रतिभा देवी एवं परशुराम शामिल थे।

उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार सिन्हा को बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर असहाय/जरूरतमंद लोगों के बीच स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, विकलांगों के ट्राई साईकिल, शिक्षा के लिए पठन-पाठन की सुविधा, कला के क्षेत्र के लिए संगीत की सुविधा देती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर जरूरत के अनुसार, विभिन्न तरह का मदद भी, असहाय लोगों के लिए समय- समय पर करता रहता है। उन्होंने बताया कि समाज के जो लोग, अपना सहायता असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच करना चाहते हैं तो हमारे ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कम्बल वितरण के समय ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के उप संस्थापिका सह एससी/ एसटी विंग महासचिव आशा देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण भी उपस्थित थे।
———–

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!