ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : सशस्त्र सीमा बल और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के साथ मीटिंग एवं संयुक्त गश्त का किया आयोजन

संयुक्त गश्त बॉर्डर पिलर संख्या-112 से 113 तक की गयी, गश्त के साथ साथ मीटिंग का आयोजन भी किया गया जिसमें सीमा पर होने वाली गैर गतिविधियों की चर्चा की गई, और उनको रोकने के लिए संयुक्त अभियान और सख्ती से निपटने हेतु कार्यवाही करने बाबत चर्चा हुई

किशनगंज, 27 जून (के.स.)। फरीद अहमद, मंगलवार को अनूप रोबा कच्छप, कार्यवाहक कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के निर्देशन पर वाहिनी की ‘बी’ समवाय धनतोला एवं ‘ए’ समवाय पाठामारी द्वारा सशस्त्र पुलिस बल नेपाल (पाठामारी) के साथ मीटिंग एवं संयुक्त गश्त का आयोजन किया गया। गश्ती दल में ‘ए’ समवाय पाठामारी की ओर से पेट्रोलिंग पार्टी के कमांडर सहायक उप निरीक्षक टी.एच. सुरेन के साथ 12 अन्य जवान एवं सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की ओर से पेट्रोलिंग पार्टी के कमांडर सहायक उप निरीक्षक संतोष के साथ 05 अन्य जवान शामिल थे। संयुक्त गश्त बॉर्डर पिलर संख्या-112 से 113 तक की गयी, गश्त के साथ साथ मीटिंग का आयोजन भी किया गया जिसमें सीमा पर होने वाली गैर गतिविधियों की चर्चा की गई, और उनको रोकने के लिए संयुक्त अभियान और सख्ती से निपटने हेतु कार्यवाही करने बाबत चर्चा हुई। इसी क्रम में ‘बी-’समवाय से पेट्रोलिंग पार्टी के कमांडर उप निरीक्षक प्रेम दत्त रतूड़ी के साथ 11 अन्य जवान एवं सशस्त्र पुलिस बल नेपाल (भागोडूबा) की ओर से पेट्रोलिंग पार्टी के कमांडर तनका बहादुर आर्या के साथ 06 अन्य जवान मौजूद थे। संयुक्त गश्त बॉर्डर पिलर 126/10 से 128 तक की गयी, और इसके साथ ही बॉर्डर पिलर संख्या 126/10 पर संयुक्त मीटिंग की गई, जिसमें कई अहम् मुद्दों पर चर्चा की गई। हम जानते हैं कि, भारत और नेपाल के मध्य संबंध अनादिकाल से है, दोनों पड़ोसी राष्ट्र हैं, साथ ही दोनों राष्ट्रों की धार्मिक, सांस्कृतिक, एवं ऐतिहासिक स्थिति में बहुत अधिक समानता है। भारत और नेपाल देश का रोटी बेटी का रिश्ता है, इसलिए भी यह हमारे रिश्ते को खास बनाता है। लेकिन भारत और नेपाल के बीच का रिश्ता इन सबसे अलग है। यहा रिश्ता केवल दो देशों की सीमा के बीच नहीं है बल्कि यहा रहने वाले लोगों से जुड़ा है। धार्मिक, सांस्कृतिक और खान पान की साझा विरासत इतनी सशक्त है कि कभी विवाद होता भी है तो लोगों के सीधा जुड़ा होने के कारण वह सुलझ भी जाता है यही इन दोनों देशों के बीच भाईचारे के रिश्ते की खूबसूरती भी है और शक्ति भी। देश की खुली सीमा होने के कारण दोनों देशों के लिए यह एक चुनौती भी है। लेकिन सीमा पर एक दुसरे के सहयोग से इसे पूरा करने के लिए दोनों देशों के पुलिस बल हमेशा सजग और सतर्क हैं।

Related Articles

Back to top button