किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : लोजपा जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया आयोजित।

भाजपा छोड़ कर दर्जनों लोगो ने थामा लोजपा रामविलास का दामन, जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान ने किया स्वागत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में बहादुरगंज डाक बंगला में कार्यकर्ता सम्मेलन सह बैठक का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दर्जनों लोगो ने भाजपा को छोड़ कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिन्हे लोजपा जिलाध्यक्ष हबीबुर रहमान ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हबीबुर रहमान ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के मिशन से प्रभावित होकर सभी लोगो ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है। वही उन्होंने बताया की आगमी तीन महीने तक पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जिसमे 1 लाख 75 हजार लोगो को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा की जिले के सभी प्रखंडों और वार्ड सदस्यता अभियान चला कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। मौके पर दलित सेना के जिलाध्यक्ष सोहन लाल दास, युवा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष तबरेज आलम, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार डोगरा, वरिष्ठ नेता मुजफ्फर आलम एवं मीडिया प्रभारी मुर्तजा अली कार्यकर्ता मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button