District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से दूसरे दिन 27 युवकों को किया गया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विशेष अभियान के तहत दूसरे दिन गुरुवार की रात को भी उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान चरघरिया, गलगलिया चेक पोस्ट, फरिंगोला चेक पोस्ट व रामपुर चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 27 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। वही खरखरी से दो महिलाओं को पकड़ा गया। युवकों को चरघरिया, फरिंगगोला, गलगलिया व रामपुर चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। इनमे कुछ लोग बंगाल से बंगाल की ओर जा रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!