District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जाति आधारित गणना के सफल कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय गठित कोषांगों के पदाधिकारीयो की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी सह-प्रधान गणना पदाधिकारी इनायत खान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में बिहार जाति आधारित गणना-2022 के सफल एवं ससमय कार्यान्वयन हेतु जिलास्तरीय गठित सभी कोषांगों के पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, चार्ज पदाधिकारीयों एवं सहायक चार्ज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अररिया द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया गया कि यह गणना कार्य फरवरी 2023 तक चलेगी, तथा इसमें जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी कर्मियों की सहभागिता होगी। उप विकास आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को इस कार्य की अनिवार्यता एवं महत्वपूर्णता को देखते हुए तत्पर रहने का निर्देश दिया। जिलास्तरीय सभी पदाधिकारी एवं चार्ज स्तर के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि गणना कार्य के दौरान प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे गणना कार्यों का मूल्यांकन एवं निरीक्षण समय-समय पर किया जाए, ताकि प्रगणकों द्वारा गणना कार्य को सही ढंग से निष्पादित किया जा सके, तथा पूर्ण कवरेज प्राप्त किया जा सके। उप विकास आयुक्त अररिया द्वारा बताया गया कि जाति आधारित गणना के ससमय एवं सफल संपादन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त निदेशानुसार जिला स्तरीय विभिन्न कोषांगों का गठन किया जा चुका है, तथा चार्ज पदाधिकारियों को भी अपने-अपने चार्ज अंतर्गत कोषांगों का गठन किया जाना है। तथा इस गणना में बिहार के प्रत्येक निवासी की गणना की जानी है, तथा आवासीय एवं बेघर लोगों की भी गणना इसमें की जाएगी। जाति आधारित गणना 2022 दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण, गणना क्षेत्र का निर्धारण, संक्षिप्त गृह पंजी को तैयार किया जाना एवं इसके द्वितिय चरण में वास्तविक गणना कार्य का संपादन किया जाएगा। बिहार जाति आधारित गणना 2022 के समीक्षात्मक बैठक में सच्चिदानंद झा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अररिया द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को PPT के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गयी, तथा विभिन्न चार्ज पदाधिकारियों एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा पृच्छा किए गए प्रश्नों का समाधान किया गया। बैठक में जिलास्तरीय सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला आई०टी० मैनेजर एवं जिला साख्यिकी कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button