अपराधप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रशासन ने किया अवैध बालु की ढुलाई को लेकर छापामारी, पकड़े गए बीस ट्रेक्टर…

औरंगाबाद:-बारूण थाना क्षेत्र के सोन नदी तटीय क्षेत्र में बालू की अवैध ढुलाई को लेकर गुरुवार के देर शाम को प्रशासन के द्वारा छापामारी किया गया।संयुक्त छापामारी में जिला खनन पदाधिकारी मोहम्मद रियाजउद्दीन,बारूण थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार पासवान, एसआई संतोष कुमार, नरेंद्र प्रसाद, सुबोध कुमार सिंह, आर.एन महतो के साथ पुलिस बल मौजूद रहे।थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बारूण देवी घाट के समीप बालू की अवैध ढुलाई कर रहे ट्रैक्टरों को छापेमारी करके पकड़ा गया।छापामारी में बीस ट्रैक्टर को जप्त किएगये।जिस पर अवैध बालू लदे हुए थे।ट्रेक्टर चालक भागने मे सफल हुए।इधर खनन पदाधिकारी मोहम्मद रेयाजुदीन ने बताया कि छापामारी में पकड़े गये ट्रेक्टर पर जुर्माना करके छोड़ दिया जाएगा।बताया कि लगभग ₹400000 जुर्माना के रूप में वसूल किया जाएगा।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button