रांची: माननीय जिला परिषद् उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने आज रांची रिम्स पहुंचकर इटखोरी मलकपुर निवासी प्रकाश साव की धर्म पत्नी प्रसुता महिला अंकिता कुमारी से मुलाकात कर उनकी उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से सहयोग किए। वहीं हरसंभव मदद करने की आश्वासन भी दिए। बता दें कि तीन दिन पूर्व अंकिता ने एक साथ पांच बच्चियों की जन्म दी है। सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच बताया गया है। वहीं कान्हाचट्टी राजपुर निवासी गंगा भूईया की पत्नी रजत्नी देवी से रांची में मुलाकात कर उनकी उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।वहीं डॉक्टरों से मिलकर बेहतर इलाज करने का आग्रह किए.इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से सहयोग किए।व हरसंभव मदद करने की आश्वासन भी दिए। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री टुन्नी सिंह,भाजपा नेता सुरेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
