अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष और मुखिया प्रतिनिधि मनोज पर यूपी की एक महिला ने बलात्कार का लगाया आरोप।

किशनगंज, 24 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फरीद अहमद, में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिले के भारत नेपाल सीमा से सटे टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला जो की अपने पति को ढूंढने थाना पहुंची थी उसके साथ थानाध्यक्ष ने ही अपने आवास पर बंधक बनाकर एक सप्ताह तक दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष पर यह भी आरोप है की दो लाख रुपये लेकर महिला को थाना से छोड़ा गया। एसपी डा० इनाम उल हक मेंगनु ने बताया की पीड़िता के द्वारा उन्हें एक सप्ताह पूर्व आवेदन दिया गया था जिसके बाद डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा मामले की जांच करवाई गई। जिसमे सत्यता पाए जाने के बाद नीरज कुमार निराला और मुखिया प्रतिनिधि के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष ने उस महिला को 8 दिनों तक अपने आवास पर रखा और बलात्कार के घटना को अंजाम दिया साथ ही उसके पति से दो लाख रुपये भी लिया। वही पीड़ित द्वारा एसपी डा० मेंगनु को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा जांच टीम का गठन किया गया। एसपी ने बताया की डीएसपी रैंक के अधिकारी से मामले की जांच करवाई गई और घटना को सत्य पाया गया है। गौर करे की एसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और डाकपोखर के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव पर टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 39/23 और भा०दा०वि० की धारा 343, 376b, 384, 385, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक डा० इनाम उल हक मेगणू ने पत्रकारों को बताया कि टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है और गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया है साथ ही थानाध्यक्ष का साथ देने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई होगी। डा० मेंगनू ने बताया की नीरज कुमार निराला और मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव दोनो ही फरार है और जल्द ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और एक महीने के अंदर चार्जसीट दाखिल कर पीड़ित को न्याय दिलवाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button