ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

केवल सच – पलामू

मेदनीनगर – आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मेदिनीनगर के अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू की अध्यक्षता में शहर के बेल वाटिका चौक के पास कोबिड टीकाकरण बूस्टर डोज शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे भाजपा पलामू के जिला अध्यक्ष आदरणीय विजय नंद पाठक , पलामू के लोकप्रिय सांसद आदरणीय विष्णु दयाल राम , युवा एवं लोकप्रिय विधायक आदरणीय आलोक चौरसिया उपस्थित हुए। शिविर में 55 लोगों को बूस्टर डोज का वैक्सीन लगाया गया।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आनंद पाठक ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि जो लोग कोविड-19 का दूसरा डोज ले चुके हैं उन्हें बूस्टर डोज दिलवाए और जो दूसरा डोज नहीं लिए हैं उन्हें दूसरा दोज दिलवाए।

वहीं पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी योजना है जिसके सफल संचालन के लिए सभी को जी जान से लगना ही होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी दुर्गा प्रसाद जौहरी , वरिष्ठ नेता  परशुराम ओझा , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  अमित तिवारी ,  अविनाश वर्मा ,  अजय तिवारी,भाजपा जिला महामंत्री सह नगर मंडल के प्रभारी  सुरेंद्र विश्वकर्मा , महामंत्री  श्याम बाबू, जिला उपाध्यक्ष  अरविंद गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष  धर्मेंद्र उपाध्याय , महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बहन  मंजू लता दुबे , महिला मोर्चा कि प्रदेश उपाध्यक्ष बहन  रूपा सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  सीटू गुप्ता , नगर मंडल के महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी  किशन मखारिया , दीपक सिंह , ज्योति अग्रवाल , संयुक्ता बच्चन , विकास सिंह , सुशील श्रीवास्तव , रंजीत चंद्रवंशी , अनिल सोनी इत्यादि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button