*डीएम ने किया राजस्व पदाधिकारियों,आईटी सहायकों एवं कार्यपालक सहायकों को सम्मानित।।…*

*जनता की समस्याओं के प्रति अधिकारी संवेदनशील रहें: डीएम*
*अधिकतम समय सीमा की प्रतीक्षा किए बिना ससमय सेवा प्रदान करने का डीएम ने किया आह्वान।…*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद– : जिला पदाधिकारी, पटना डॉ० चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में *बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011* के *सफल* क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व पदाधिकारियों, आईटी सहायकों एवं कार्यपालक सहायकों को सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
उन्होंने आरटीपीएस के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाले कुल 152 अधिकारियों, आईटी सहायकों तथा कार्यपालक सहायकों को सम्मानित किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसमें श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव,अपर समाहर्ता, श्री अजय कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी, आरटीपीएस – सह – जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री सुभाष नारायण, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी एवं श्री कुणाल कुमार झा, जिला आईटी प्रबंधक सहित सभी अंचलों में पदस्थापित राजस्व अधिकारी, आईटी सहायक तथा कार्यपालक सहायक शामिल हैं। आरटीपीएस के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला-स्तरीय कर्मी, आईटी सहायक, कार्यपालक सहायकों तथा डाटा इंट्री ऑपरेटर को भी प्रशस्ति-पत्र दिया गया।
डीएम डॉ सिंह ने कहा कि *प्रशासनिक सुधार के दो मुख्य आधार स्तंभ* – बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011 एवं बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के क्रियान्वयन में पटना जिला द्वारा काफी अच्छा काम किया जा रहा है। इस वर्ष आरटीपीएस रैंकिंग में लगातार दो बार- जनवरी एवं फरवरी में- पटना जिला ने पूरे राज्य में *प्रथम* स्थान प्राप्त किया था। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि *सिविल सेवा दिवस, 2022* के अवसर पर बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011 के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए *पटना जिला को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।* इस कार्य के *सफल* क्रियान्वयन में आप सभी की भूमिका सराहनीय रही है। यह पुरस्कार सभी पदाधिकारियों, कर्मियों और जिलेवासियों को समर्पित है। इस *उत्कृष्ट* प्रदर्शन के लिए सम्मान स्वरूप आप सभी को यह प्रशस्ति- पत्र प्रदान किया गया है।
ज्ञातव्य है कि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के लागू होने के दिन 15 अगस्त, 2011 से आज 30 अप्रैल, 2022 तक कुल 1,94,56,126 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1,92,9 9,537 आवेदनों को निष्पादित कर दिया गया जो प्राप्त आवेदनों का 99.26% है। केवल 0.74 प्रतिशत आवेदन लंबित हैं जिसे शीघ्र निष्पादित कर दिया जाएगा। 1 अप्रैल, 2021 से आज की तिथि तक कुल 26,63,407 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 25,08,413 आवेदनों को निष्पादित कर दिया गया जो कुल प्राप्त आवेदनों का 94.18% है।
डीएम डॉ सिंह ने सभी पदाधिकारियों को *संवेदनशील* होकर आम जनता को सेवा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आरटीपीएस के अंतर्गत *अधिकतम समय-सीमा की प्रतीक्षा किए बिना* ससमय सेवा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
डीएम डॉ सिंह ने अधिकारियों को पूर्ण *पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व* के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे कार्य-संस्कृति सुदृढ़ होती है,आम जनता का संतुष्टि-स्तर उच्च रहता है तथा प्रशासन की छवि अच्छी होती है।
डीएम डॉ सिंह ने कहा कि आप सभी हर परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं यह काबिले तारीफ है। आप लोगों ने कोरोना काल में भी बहुत अच्छा काम किया था जिसके कारण असाधारण उपलब्धि हासिल हुई।
डीएम डॉ सिंह ने कहा कि आप सब की कार्यालय एवं सेवा संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हम लोग लगातार प्रयत्नशील हैं। योजनाबद्ध ढंग से आरटीपीएस कार्यालयों में सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के तहत कार्यरत कुल 638 कार्यपालक सहायकों एवं आईटी सहायकों में से 598 अर्थात 94% कर्मियों की सेवा पुस्तिका का संधारण कर दिया गया है। शेष 40 कर्मियो की सेवा पुस्तिका दो सप्ताह के अंदर तैयार करने का निर्देश दिया गया।
डीएम डॉ सिंह ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी आप सभी अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करते रहेंगे एवं जिला हमेशा उच्चतम स्थान प्राप्त करेगा।