ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मारवाड़ी कॉलेज में भी मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

किशनगंज पूर्णिया विवि के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मारवाड़ी कॉलेज में योग दिवस मनाया गया।एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार साकेत के आयोजकत्व में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग गुरु ने उपस्थित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को योग के कई आसन सिखाए और नियमित योग करने के लाभ भी समझाए।प्रधानाचार्य डॉ. सुरेन्द्र रामनन्द, प्रो.के दी पोद्दार, डॉ. सजल प्रसाद, प्रो. संतोष कुमार सिंह, प्रो. कुमार साकेत, डॉ. नवल किशोर पोद्दार, प्रधान लिपिक प्रबीर कुमार सिन्हा सहित छात्र-छात्राओं ने योग प्रशिक्षण प्राप्त किया।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button