ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

*देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में एक हैं नीतीश :: राजीव रंजन*

जितेंद्र कुमार सिन्हा:-जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण कार्यकर्त्ता समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि जिस नेता की सराहना पूरा देश करता है, उनकी अगुवाई में हम पार्टी को जन जन तक पहुँचाने में सफल हुए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न केवल बिहार बल्कि पुरे देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में एक हैं।

श्री प्रसाद ने सम्मान समारोह में दीघा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए कहा कि वह पार्टी संगठन की रीढ़ हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की उपलब्धियों को पहुँचाना एवं जनता एवं सरकार के बीच सेतु का कार्य कर एक अत्यंत सुदृढ़ संगठन की संरचना हम सबका संकल्प होना चाहिए। यदि हम ऐसा संभव कर पाए तो फिर बीजेपी की बिहार में वापसी नामुमकिन होगी।

उक्त अवसर पर राजेंद्र यादव, अंजलि सिन्हा, सबीउद्दीन अहमद, नागेंद्र कुमार, कुलवंत सिंह सलूजा, बी के सिंह, मीनू सिंह, कंचनमाला चौधरी, राजेंद्र सिंह, इस के लॉरेंस, अरुण सिंह, अभिषेक पैट्रिक, वंदना सिन्हा, माधुरी पटेल, मालती सिंह, एजाज अहमद, खुशबू कुमारी, सुनीता बिन्द, शोभा देवी, शिव रतन निषाद, धनंजय प्रसाद, पीयूष श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, नागेंद्र गिरि, अवधेश सिंह ,इम्तियाज अहमद ,सरोज देवी, मुन्ना केशरी, धीरज कुमार, वरुण कुमार सिंह, राहुल खंडेलवाल, आशीष पटेल, धनंजय शर्मा ,पंकज प्रणव सिन्हा, उदय यादव, गुड़िया कुमारी, शैरुन निशा, फातिमा ज़ीनत, फिरदौस जहाँ, उम्मे सलमा, सुरैया अख्तर, विक्रम यादव, विश्व रंजन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
——

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!