District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कजलामनी में स्थित एनसीपीयूएल के एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स परिक्षा किया गया आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के कजलामनी में स्थित इन्स्टीट्यूट ऑफ़ स्किल्स एण्ड मैनेजमेंट टेक्नोलोजी के सौजन्य से एनसीपीयूएल के एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स की छ माही एवं वार्षिक परिक्षा आयोजित की गई। किशनगंज जिला की बहुचर्चित समाज सेवी संस्था “राहत” के संरक्षण में हुई इस परिक्षा में जुलाई 2021 एवं एवं जनवरी 2022 के सेशन में कुल 42 परीक्षार्थी शामिल हुये। सेंटर इंचार्ज नेहाल अख्तर एवं इन्विजीलेटर सद्दाम हुसैन कि देख रेख में उक्त परिक्षा शांतिपूर्ण तरीके से भ्रष्टाचार मुक्त हुआ। इस अवसर पर राहत संस्थान की सचिव फरजाना बेगम ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स बच्चों के उज्व्वल भविष्य के लिये बहूत ही कारगर है। उन्होने छात्र छात्राओं से इस कोर्स को ज़्यादा से ज़्यादा फायदा हासिल करने और अपने अच्छे केरियर के लिए इसका इस्तेमाल करें की बात कही।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button