ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

घुडदौड प्रतियोगिता का विजेता बना नागराज।।..

गुड्डू कुमार सिंह-तरारी।तरारी प्रखंड अंतर्गत कुरमुरी सूर्य मंदिर कें सटे खेल मैदान में दिवगंत पूर्व जिला पार्षद सदस्य स्व अमृतेश साधु स्मृति घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन मकर संक्राति के अवसर पर प्रत्येक साल के भाति झ्स साल भी आयोजन किया गया। जिसका विजेता नागराज बना। आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आये दर्जनो घोड़ा ने हिस्सा लिया। तीन राउंड के सेमीफाइनल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आये घोड़ों ने फाइनल रेस में भाग लिया। पांच राउंड के रेस में लांसाडी के मुकेश सिंह का घोड़ा नागराज सभी को पछाड़ते हुए प्रथम आया और विजेता का शील्ड व इनाम अपने नाम कर लिया। आयोजक की ओर से घोषित प्रथम पुरस्कार में गाय और विजेता का शील्ड घोड़ा के मालिक मुकेश् सिंह को मुख्य अतिथि गोह के पूर्व विधायक मनोज शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इसी प्रकार रेस में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले भोजपुर के बाघी ग्राम के बुलेट घोड़ा के मालिक विवेका पाण्डेय को टिवी एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले करहगर के घोड़ा साधु के मालिक अभय सिंह को शील्ड प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का उद्वघाटन गोह के पूर्व विधायक मनोज शर्मा व जीला पार्षद उपाध्यक्ष लाल विहारी सिंह ,भाजपा नेता कौशल विधार्थी तरारी जीला पार्षद सदस्य गिरिशनन्दन उर्फ राकेश सिंह ,गडहनी जीप सदस्य कविता यादव ने सयुक्त रूप से दिप प्रज्जावलित कर किया। इससे पूर्व आगत मंचासीन अतिथियों का स्वागत प्रतियोगिता के आयोजक जीला पार्षद सदस्य गिरिशानन्दन उर्फ राकेश सिंह व किसान नेता छोटे सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर किया गया। साथ ही सभी घोड़ा मालिक और घुड़सवारों को पगड़ी और माला देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोह पूर्व विधायक मनोज शर्मा, जीला पार्षद उपाध्यक्ष लाल विहारी सिंह गडहनी जीला पार्षद सदस्य कविता यादवा,सहार जीला पार्षद लक्ष्मण सिंह , तरारी के जीला पार्षद सदस्य जीतेन्द्र प्रताप सिंह ,गिरिश नन्दन उर्फ राकेश सिंह ,भाजपा नेता कौशल विधार्थी ,बक्सर के विकास जी ,वृजमोहन सिंह ,गहमर के सुधिर सिंह आदि कई मंचासीन थे।

Related Articles

Back to top button