किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राष्ट्रीय सीनियर शतरंज में मुकेश का खुला खाता।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कंपलेक्स, नई दिल्ली में पिछले गुरुवार से 59वीं राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ है। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में अपने जिले के खिलाड़ी मुकेश कुमार अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा खिलाड़ी के कोच कमल कर्मकार ने बताया कि अपने देश के सर्वोच्च कोटी की इस सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में पूरे देश के सभी राज्यों से करीब 200 चयनित खिलाड़ीगण आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता कुल 13 चक्रों का निर्धारित है। शनिवार की देर शाम तक 3 चक्र समाप्त हो चुके हैं। इन तीनों चक्रों में संघर्षपूर्ण प्रतिद्वंदिता कर मुकेश (रेटिंग 1586) ने अपना खाता खोल लिया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के सुमित कुमार बाथम (1283) को पराजित करने में सफलता पाई। पर उन्हें सिक्किम के तामांग थेंदूप (1937) एवं तमिलनाडु के मो० अनीस एम (2237) से पराजय का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता का परिणाम नए वर्ष के 3 जनवरी को सामने आएगा। जिले वासियों को इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button