योजनारणनीतिराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों के साथ बैठक, उपस्थित रहे राज्यसभा के दोनों उम्मीदवार

नवेंदु मिश्र

जयपुर – मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में विकसित राजस्थान के संकल्प को धरातल पर उतारने और जन-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के रोडमैप पर विस्तृत व सकारात्मक चर्चा हुई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान से राज्यसभा चुनाव हेतु उम्मीदवार बनाए जाने पर  सतीश पूनियां  तथा  अल्का गुर्जर  का विधायक दल द्वारा अभिनंदन किया गया। सभी विधायकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा को समर्पित कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

इस दौरान पर प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौड़ , संगठन महामंत्री  अजेय कुमार , उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी  एवं  प्रेम चंद बैरवा  सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी और माननीय विधायकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!