जमशेदपुर, बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग, और डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।…

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग, और डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास पटना , के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 1.8 2023 को कलाकृति प्रेक्षागृह, डी बी.एम.एस स्कूल, कदमा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव,पूर्व विभागाध्यक्ष पटना विश्वविद्यालय, विद्वता,सौम्यता,उदारता की करुणामई छवि, जमशेदपुर में सहयोग संस्था की प्रेरणास्रोत जयंती एक अगस्त पर आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा दो ग्रुप में एक कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे दोनों ग्रुप के चयनित सर्वश्रेष्ठ रचनाकार श्रीमती सुमेधा पाठक और सुश्री शैलजा को ₹11,000 की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।सहयोग संस्था के लिए समर्पित एवं उत्थान में संलग्न एक समर्पित समस्या श्रीमती आनंदबाला शर्मा को सहयोग निधि सम्मान दिया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि,
माननीय केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार,श्री अर्जुन मुण्डा ,विशिष्ट अतिथि और सम्मानित अतिथि श्रीमती मीरा मुंडा, समाज सेविका की गरिमामई उपस्थिति रही।
डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास की अध्यक्ष प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो किरण घई,श्री पारिजात सौरभ,श्रीमती अपराजिता शुभ्रा पटना से तथा बोकारो, रांची ,हजारीबाग से भी अनेक लोगों की उपस्थिति रही।सहयोग के सदस्यों के साथ- साथ शहर के अनेक गणमान्य लोगों की सराहनीय उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता रही। , डॉ सुनील नंदवानी, डॉ आशा गुप्ता, डॉ निधि, श्रीप्रिया धर्मराजन, डा वनिता सहाय, मंजू सिंह, डा कविता, सुरुचि मिन्ज, राजेश राय, शांतनु घोष, अरविन्द वर्मा, जवाहरलाल शर्मा,अंजनी सहाय,कमलेश तिवारी, स्नेहलता सिन्हा, डॉ सी भास्कर राव, सूर्या राव, नंदिता सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शैलजा, मणिमाला,स्वाति सिंह द्वारा गाए सहयोग गीत के साथ हुआ।श्रीमती कृष्णा सिन्हा और शैलजा के श्लोक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती और अम्मा के चित्र पर पुष्प समर्पण किया।श्रीमती सुधा दीप के निर्देशन में शिव शक्ति धरा से धाम तक नृत्य नाटिका की अद्भुत प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।सभी अतिथियों का स्वागत शॉल और पौध से किया गया।अध्यक्षीय भाषण डॉ. मुदिता चन्द्रा ने देते हुए कहा कि यह सहयोग का रजत जयन्ती वर्ष है । डॉ. वीणा श्रीवास्तव के प्रति नमन संबोधन प्रो किरण घई ने दिया। उन्होंने अपनी आदर्श शिक्षिका के व्यक्तित्व के विभिन्न आयामो पर प्रकाश डाला ।
मुख्य अतिथि द्वारा पुस्तक का लोकार्पण किया गया।मुख्य अतिथि श्री अर्जुन मुंडा जी ने अपनी शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि ….
श्रीमती मीरा मुण्डा ने कहा कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. कल्याणी कबीर ने किया।सहयोग की सचिव श्रीमति विद्या तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
डॉ. मीरा munda ने अपने जीवन के संघर्ष और कठिनाई की यात्रा को मंच से साझा किया
केन्द्रीय मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत को समझना है तो साहित्य को समझना चाहिए. बहुभाषी साहित्यिक संस्था साहित्य को समृद्ध कर रही है. बड़ी संख्या में भारत में विभिन्न भाषा बोली जाती है इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विभिन्न भाषाओ को स्थान मिला.
क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए.