ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन थाने में मौजूद रहते हुए भी पत्रकार से नहीं मिलने को बनाया बहाना

सागर कुमार / के के सिंह
मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन थाने में मौजूद रहते हुए भी पत्रकार से नहीं मिलने को बनाया बहाना

मनेर पटना
मनेर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दिन हुए घटना पर पुलिस का आया ताजा बयान
“”मनेर थानाक्षेत्र में रामनवमी के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इस संबंध में मनेर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
इस घटना पर संज्ञान लेते हुये मनेर थानाध्यक्ष द्वारा संबंधित रामनवमी जुलूस के लाइसेंस धारक को लाइसेंस रद्द करने के लिए नोटिस दिया गया है।
सोशल मीडिया पर उपलब्ध फोटो/विडियो व CCTV फूटेज के आधार पर अन्य अभियुक्तों की अग्रतर पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, लोगों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।””

उपरोक्त जानकारी बिहार पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दी गई।
परंतु जब इस संबंध में डिटेल जानकारी प्राप्त करने के लिए केवल सच के पत्रकार सागर कुमार और केके सिंह मनेर थाना पहुंचे तब थाना प्रभारी थाने से नदारद मिले।
केवल सच के पत्रकार के द्वारा थोड़ी देर थाने में थाना प्रभारी का इंतजार करने के बाद थाना प्रभारी कैंपस में आते हैं और सीधे अपने आराम गृह की ओर बढ़ते चले जाते हैं तब पत्रकारों द्वारा उन्हें फोन किया गया और उनसे मिलकर खबर के बारे में जानकारी लेने के लिए कहा गया तब थाना प्रभारी मनेर राजीव रंजन के द्वारा काफी कड़े शब्दों में कहा जाता है कि अभी उनसे मिलने के लिए बाद में आना होगा या करीब 1 घंटे आप थाने में बैठीए तब जाकर थाना प्रभारी से भेंट हो पाएगी।

यहां पर आपको बताते चलें कि मनेर थाना अंतर्गत कई तरह के अवैध कमाई और थाना में प्राइवेट दलालों की भरमार सहित अन्य कई मुद्दों पर केवल सच के पत्रकार पहले भी कई बार थाना प्रभारी से मिलना चाहे हैं, कई बार तो थाना प्रभारी के पास अपने विजिटिंग कार्ड तक भिजवाए हैं परंतु थाना प्रभारी मनेर कोई ना कोई बहाना लगा कर पत्रकारों से को जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं।
अभी फिलहाल मनेर में ताज़ा हालात नियंत्रण में है और मनेर सहित पूरे पटना जिला में शांति और सौहार्द बना हुआ है परंतु यह बात गौर करने वाली है कि जब सब कुछ ठीक है तो थाना प्रभारी मनेर द्वारा पत्रकारों को क्यों बरगलाया जा रहा है क्यों नहीं उनसे मिलकर सभी जानकारी स्पष्ट कर दी जा रही है।
खैर केवल सच ऊपर के अधिकारियों पदाधिकारियों के पास इन बातों की चर्चा करेगी और हम मामले की तह तक जाकर सच निकालकर आपके सामने रखेंगे।
परंतु यहां पर एक बात और स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि मनेर में कई लोगों ने ऑफ रिकॉर्ड इन बातों की चर्चा की थाना प्रभारी मनेर राजीव रंजन कई तरह के अवैध कमाई कर रहे हैं और थाना में प्राइवेट दलालों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है और यह दलाल थाना में छोटे-छोटे काम कराने के नाम पर मोटे पैसे ऐंठ कर थाना प्रभारी तक पहुंचाने का काम करते हैं।
खैर इन बातों की केवल सच पुष्टि नहीं करता है परंतु हम पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा जी से आग्रह करेंगे कि थाना प्रभारी मनेर की भूमिका संदिग्ध लग रही है अतः उनकी भूमिका की स्पष्ट जांच की जाए।

 

Related Articles

Back to top button