किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ठाकुरबाड़ी शीतला मंदिर में मां भगवती की हुई पूजा

किशनगंज, 05 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के ठाकुरबाड़ी रोड जगन्नाथ स्कूल के समीप शुक्रवार से दो दिवसीय भगवती पूजा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ हुई। शनिवार को दूसरे दिन मां संतोषी पूजा का आयोजन किया जाएगा।पहले दिन मां भगवती की पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पुरोहित दुखन लाल भगत के सानिध्य में माता की पूजा अर्चना की जा रही है। माँ भगवती की पूजा में सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आना जाना लगा हुआ था। सुबह 9 बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। हर कोई यहां माता को मत्था टेकने पहुंच रहा था। यहां मां भगवती और मां संतोषी की स्थायी प्रतिमा स्थापित है। मंदिर के पुरोहित दुखन लाल भगत ने कहा कि पिछले दो वर्ष कोरोना काल के कारण पूजा भव्य तरिके से नहीं हो रही थी। इस बार माता की पूजा धूमधाम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से माता भगवती की पूजा अर्चना की जा रही है। यहां मंदिर में डाला चढ़ाने का रिवाज है। जो भक्त सच्चे मन से माता से मनोकामना मांगते हैं माता उनकी मनोकामना पूर्ण करती है। इसके बाद भक्त माता को प्रसाद के रूप में डाला चढ़ाते हैं। पूजा में महिला श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी हुई थी। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। माता की पूजा से आसपास का माहौल भक्तिमय माहौल में गुंजायमान हो उठा था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button