District Adminstrationकिशनगंजन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विधिक सेवा दिवस के अवसर पर निकाली गई विधिक जागरूकता रैली।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वाधान में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता रैली निकली गई। उक्त रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के सचिव रजनीश रंजन के आलवे पैनल अधिवक्तागण, पारा विधिक स्वंय सेवक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारीगण शामिल हुए। उक्त जागरूकता रैली में प्रदत की जाने वाली विधिक सेवाएं साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों के बीच पर्चे बाट कर जागरूक किया गया। विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर मंडल कारा किशनगंज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम में सचिव रजनीश रंजन, जेल विजिटिंग अधिवक्ता अमित कुमार एवं श्रीमती संगीता मानव ने बंदियों को कानून में उपलब्ध उनके अधिकार एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। उपरोक्त कार्यक्रमों के अतिरिक्त सचिव रजनीश रंजन के द्वारा बैंकर्स के साथ बैठक कर 12 नबम्बर 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में होने वाले बैंक ऋण से संबंधित निष्पादित होने वाले मामलों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही उक्त लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दीए गए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button