प्रमुख खबरें

*युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को कृष्णा अल्लावरू और राजेश राम ने दी बधाई, संगठन को मजबूत बनाने का जताया भरोसा*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम ने सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संगठनात्मक चुनाव में पटना जिले के मनेर निवासी बिट्टू राज यादव बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मनीष यादव, रिद्धि गांधी एवं राजकरण कुमार ने जीत दर्ज की है।
महासचिव पद पर विशाल कुमार यादव, मुकुल कुमार, चितरंजन कुमार, शशांक शेखर एवं विकास सिंह निर्वाचित हुए हैं।

इस संगठनात्मक चुनाव के माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला महासचिव एवं विधानसभा महासचिव के पदों पर भी नए पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button